• November 20, 2025 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Aug 17, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित संगतपर निवासी रघुनंदन राउत का पुत्र छोटू राउत और सकरौल निवासी दमरी यादव का पुत्र रॉबिन यादव है।
थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि छोटू राउत ने 7 दिसंबर को अपनी भाभी की हत्या कर शव को छिपा दिया था। इसी तरह रॉबिन यादव ने 4 जून को अपनी पत्नी की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।