• February 25, 2026 11:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2023

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना पुलिस ने काफी मस्सकत के बाद कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी जदयू प्रखंड अध्यक्ष से पांच लाख के रंगदारी मांग किया था। पकड़ा गया बदमाश भरत चौहान है। गोलीबारी करते हुए उसका कई सहयोगी फरार हो गया। ग्रामीणों की माने तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

बताया जाता है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष से 5 लाख रंगदारी मांगने के आरोपी के भंगवल बिगहा व बालचंद के खंधा में होने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच पहुंच गई। बदमाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सहयोगियों के साथ पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर ली। जबकि, फायरिंग करते हुए कई बदमाश फरार हो गया।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि जांच पूरी होने पर कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाएगा।