• November 20, 2025 6:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जहरीली शराब कांड: हत्यारोपी समेत 6 ने किया सरेंडर…

ByReporter Pranay Raj

Feb 1, 2022

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के जहरीली शराब कांड में धारा 302 के फरार चल रहे एक आरोपी ने थाना में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाला आरोपी मंसूर नगर निवासी द्वारिका पाासवान के पुत्र चंदन पासवान है। इसी तरह उत्पाद अधिनियम के पांच आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण किया।

इन लोगों ने किया सरेंडर
कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपियों में मंसूर नगर निवासी छोटे चौधरी का पुत्र अंडा, महेश चौधरी का पुत्र नगीना चौधरी, उसका भाई जेपी चौधरी, शिव बालक पासवान का पुत्र देवानंद पासवान और उसका पुत्र आकाश पासवान शामिल है।

कार्रवाई में जुटी है टीम
सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि धारा 302 के आरोपी ने थाना में सरेंडर किया। इसके अलावा उत्पाद अधिनियम के पांच आरोपियों ने कोर्ट में। सभी पुलिस दबिश से घबराकर आत्मसमर्पण किया।