• June 7, 2025 12:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जान लें मौसम विभाग का अलर्ट…

Sep 30, 2021

राज – 7903735887 

झमाझम बारिश और नमी वाली हवाओं से गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। मौसम में बदलाव से नागरिकों को राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बिहार में आने वाले 3 दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अक्टूबर तक राज्य के 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, काफी कम दबाव का क्षेत्र जो पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र के मध्य भाग में था वह अब पश्चिम भाग की तरफ बढ़ गया है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र क्षोभ मंडल के मध्य भाग तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा पूर्व से पश्चिम गुजरात के चक्रवाती परिसंचरण के क्षेत्र से पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैली है।

तक इन जिलों में अधिक प्रभाव

उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतर स्थानों पर वर्षा का असर दिखाई पड़ेगा जबकि दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया सहित 19 जिलों में 1 से 3 अक्टूबर तक अधिकांश स्थानों पर वर्षा का सिस्टम एक्टिव रहेगा।