• November 20, 2025 5:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -जननायक की जयंती पर हुआ पौधारोपण…

ByReporter Pranay Raj

Jan 25, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेशन एसोसिएशन नालंदा के तत्वाधान में महानंदपुर में जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को शिद्दत से याद किया गया। मुख्य अतिथि जिला श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी ने जननायक के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद पौधारोपण किया। बाबा धर्मदास पूजास्थल पर आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय रहा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एमसीए के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर परिवर्तनकारी एवं समाजवादी नेता थे। कार्यक्रम के आयोजन में कुणाल कुमार, सत्येंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, मनोरमा देवी, वार्ड सदस्या संगीता देवी, रिंकू देवी, कविता कुमारी, अमृता, संजना, प्रिति समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।