• June 7, 2025 12:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रुपया मांगने पंप कर्मी पर तान दिया पिस्टल, जानें घटना…

Dec 31, 2021

राजा – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के डिहरीगढ़ के समीप एक पेट्रोलपंप पर शुक्रवार रुपया मांगने पर बदमाशों ने कर्मी पर पिस्टल तान दिया। कर्मियों ने हौसला दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ा लिया। जबकि, दो फरार होने में सफल रहा।

कर्मियों ने बताया कि एक बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। पेट्रोल भराने के बाद रुपया मांगने पर बदमाश ने पिस्टल तान दिया।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आया युवक थाने का वांटेड है। अन्य घटना में इसके संलिप्तता की जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर इसके सहयोगियों को पकड़ा जाएगा।