• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कचरे में लगी आग से अस्पताल में अफरातफरी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 2, 2024

राज – 7903735887 

सदर अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट के पास एनिमल हाउस में गुरुवार की दोपहर अचानक धुआं का गुब्बार उठने लगा। आग की गुब्बार को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएस डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया की एनिमल हाउस में सदर अस्पताल के कूड़े कचरे को जमा किया जाता है। इसी कूड़े कचरे की ढेर में अचानक आग लग गई।
एनिमल हाउस के कूड़े की ढेर में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। आग की गुब्बार के लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के हरे-भरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एनिमल हाउस में डंप किए कचरे को नगर निगम को उठाने के लिए बार-बार कहा जा रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिस जगह पर यह आगलगी की घटना हुई है उसी जगह पर ऑक्सीजन प्लांट और बड़ा जनरेटर सेट भी रखा है।