• November 20, 2025 6:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, तीन वाहन से पहुंची पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Aug 8, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना क्षेत्र के नीमगंज महादेव मोहल्ला में गुरुवार की सुबह गमछा से चेहरा छिपाए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जिससे भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों की ओर भागने लगे। गोली से बचने के लिए नागरिकों ने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर ली।
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि ब्राउन शुगर धंधेबाजों के बीच रुपया बंटवारा विवाद में भिड़ंत हुआ। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस दलबलके साथ मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
मोहल्ले वासियों की मानें तो दो दिन पहले बदमाशों की भिड़ंत महलपर मोड़ के पास हुई थी। उसी रंजिश में दर्जन भर बदमाश गमछा से चेहरा व हथियार छिपाए थे। दबंग अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। जिससे भगदड़ मच गई। विरोधी की चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गोलीबारी के बदमाश खोखा चूनते हुए भागा।
थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। सीसी फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्रेतर कार्रवाइ जारी है।