• November 20, 2025 6:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: बूथ पर रोड़ेबाजी-पुलिस से हाथापाई…

ByReporter Pranay Raj

Dec 12, 2021

राज  

अस्थावां प्रखंड के कैला पंचायत के बूथ संख्या 133 पर पंचायत चुनाव के दौरान बदमाशों ने रोड़ेबाजी करते हुए हंगामा किया। ईवीएम मशीन में खराबी का आरोप लगा लोग हंगामा कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा शांत कराने का प्रयास किया तो बदमाश उनसे हाथापाई करने लगे। सूचना पाकर एसडीओ कुमार अनुराग, और एएसपी मुकेश कुमार दलबल के साथ पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ ग्रामीणों को शांत कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात एक अधिकारी फॉल्स वोटिंग करा रहे थे। मशीन बीप की आवाज नहीं कर रही थी। एक शिक्षित वोटर के साथ भी ऐसा हुआ। जिसके बाद कुछ लोग हंगामा करने लगे।

एसडीओ ने बताया कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाकर हंगामा का प्रयास किया। उनकी पहचान कर कार्रवाई होगी। मशीन के बीयू को चेंज करा दिया गया है।