• November 20, 2025 5:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर महोत्सव में जुबिन नौटियाल की आवाज से गूंजेंगी पंच पहाड़ी …..

ByReporter Pranay Raj

Dec 12, 2024

राज – 9334160742 

राजगीर महोत्सव में हर साल नामचीन कलाकारों को बुलाया जाता है। इस बार बॉलीवुड के मशहूर प्ले बैक सिंगर जुबिन नौटियाल का पहले दिन आगमन होगा। उनकी मखमली आवाज से राजगीर की वादियां गूंजेगी। तीनों दिन किसी न किसी बड़े कलाकार का आगमन होगा। दिन के समय स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। एडीएम मंजीत कुमार ने जुबिन नौटियाल के आने की पुष्टि की है। हालांकि, दो अन्य दिनों के कलाकारों की अभी घोषणा नहीं हुई है।

जुबिन का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्ष 2022 में उन्हें शेरशाह फिल्म के गाने राता लंबिया… के लिए आईफा अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मेरी मां के बराबर कोई नहीं… भजन से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा, मेरे घर राम आये हैं… गीत ने भी उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलायी। उन्होंने शेरशाह, थैंक गॉड, बजरंगी भाईजान, कबीर सिंह, राब्ता, तू झूठी मैं मक्कार समेत दर्जनों सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने गाये हैं। जुबिन एक नामचीन स्टेज परफार्मर भी हैं। उनके कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ती है। जुबिन फिल्मी गानों के साथ ही भक्ति गीतों के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं