• November 20, 2025 6:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की दर्दनाक मौत, खेत में बिखर गए शव के टुकड़े…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2024

राज – 9334160742 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के पौने छह आना मोहल्ला में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। शव के टुकड़े खेत में बिगर गए। मृतका शिवम महतो की 60 वर्षीया पत्नी सरोजनी देवी हैं।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार ने बताया कि राजन रविदास मक्का के खेत की जुताई करा रहे थे। उसी दौरान महिला खेत में शौच के लिए बैठी थी।
महिला के ऊपर से ट्रैक्टर का रोटावेटर गुजर गया। जिससे मौके पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के शव के टुकड़े खेत में बिखर गए।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।