• February 24, 2026 10:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दरिंदा: एक साल के बच्चे को छत से नीचे फेंका, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत नदवर गांव में शनिवार की शाम दो पक्षों के विवाद के दौरान दबंगों ने एक साल के मासूम बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हरेंद्र चौहान के पुत्र सागर कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे पटना रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत नाजुक बनी है।

परिजनों ने बतासा कि महादेव चौहान और श्याम बिहारी चौहान के बीच पूर्व के विवाद में झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने महादेव चौहाने के पौत्र को एक मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।