• November 20, 2025 6:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिछले चुनाव से एक प्रतिशत ज्यादा मतदान, 8 बजे से होगी मतगणना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 2, 2024

रोहित – 7903735887 

पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार एक प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि 49.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नालंदा संसदीय क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है, बल का प्रयोग नहीं किया गया है, किसी भी पार्टी द्वारा आपत्ति नहीं की गई। निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। नालंदा कॉलेज में मतगणना कार्य कराया जाएगा। मतगणना का कार्य 4 जून को पूर्वाह्न 8:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। वज्र गृह में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विधानसभा वार 14 टेबुल का प्रयोग किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रुझान आना शुरू हो जाएगा |

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
171 -अस्थावां 46. 31% ,172 -बिहारशरीफ 45.89%,173- राजगीर 51.51%,174 -इस्लामपुर 51.64 %,175 -हिलसा 51.80%,176 -नालंदा 50 .92%,177- हरनौत 51.32% |
पुरुष 49.53 %
महिला 50.05%
कुल मतदान 49 .78%