• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अस्पताल में छात्रा की लाश छोड़ भागे युवक में एक गिरफ्तार, जानें क्यों की हत्या ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 1, 2022

राज

बिहार थाना पुलिस ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कांड में एक अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 26 मई को कुछ युवक रहुई निवासी 16 वर्षीया किशोरी को सदर अस्पताल लेकर आए थे। जहां डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि के बाद सभी फरार हो गए। मृतका के गले पर गहरा काला निशान था। पिता ने तीन अज्ञात को आरोपित कर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल लाने वाले युवकों की तस्वीर कैद हो गई थी। जिसके आधार पर एक की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था | युवक उसके साथ गलत करना चाह रहा था | इसका छात्रा ने विरोध किया इसी पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया |

गिरफ्तार युवक शेखपुरा जिला के शोखोपुरसराय निवासी आकाश कुमार बताया जा रहा है। डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एक अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। अन्य अभियुक्त की गिरफ़्तारी क मामले का खुलासा किया जायगा |