• June 6, 2025 11:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पैक्स अध्यक्ष के घर से दस लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए थी संपत्ति…

Mar 21, 2022

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के गौरव नगर के नहर के पश्चिम बदमाशों ने कोचरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के घर का ताला तोड़ दस लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सोमवार को घटना का खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पीड़ित पैक्स अध्यक्ष सह राइस मिल संचालक अनिल कुमार ने घटना की प्राथमिकी अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर थाने में दर्ज कराई। बदमाशों ने आठ लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक बताई गई। मई माह में पीड़ित की पुत्री की शादी थी। शादी के लिए घर में नगदी और जेवर रखा था। जिसकी बदमाशों ने चोरी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि होली मनाने के लिए परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। पड़ोसियों ने मोबाइल पर कॉल कर ताला टूटे होने की सूचना दी। जिसके बाद वह लौटें। स्टोरवेल, बक्सा तोड़ बदमाशों ने आठ लाख नगदी और दो लाख के जेवर की चोरी कर ली। मुख्य गेट का ताला तोड़ बदमश दाखिल हुआ। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।