• February 25, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाजार समिति में व्यवसायी से एक लाख की लूट…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में मंगलवार की शाम बदमाशों ने व्यवसायी को मार पीटकर एक लाख रुपया लूट लिया। जख्मी व्यवसायी रामचंद्रपुर निवासी जोगेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।

पीड़ित देर शाम आलू गद्दी बंद कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान गमछा से चेहरा ढके 4 बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करते हुए रुपया रखा थैला लूट लिया। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके का फुटेज खंगाल रही है।