• November 20, 2025 6:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब कांड: एक धराया, 10 आरोपियों के घर बजा ढोल…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2022

राज – 7903735887 

जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक और अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पटना जिला के बख्तियारपुर से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार है।

इधर, सोहसराय पुलिस छोटी पहाड़ी-बड़ी पहाड़ी में फरार चल रहे दस आरोपियों के घर ढाेल बजाकर इश्तेहार चिपकाई। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बख्तियारपुर से धारा 302 के अप्राथमिकी अभियुक्त को पकड़ा गया। बदमाश स्पिरिट व शराब की सप्लाई करता था।

इनके घर हुई इश्तेहार कार्रवाई

सोहसराय के प्रभारी थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी आकाश कुमार, देवानंद कुमार, विकास कुमार, संजय पासवान उर्फ भोमवा, संतोष यादव उर्फ टेंगड़ा, चंदन पासवान, रंजीत पासवान उर्फ अकला, अंडा चौधरी, जेपी चौधरी, नगीना चौधरी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।एक दिन पहले संजय उर्फ भोमवा के घर पर कुर्की की कार्रवाई हुइ र्थी। दूसरे केस में इश्तेहार चिपकाया गया।

जुलूस निकलाने में केस

घर बचाने के लिए पहाड़तल्ली के हजारों की भीड़ ने भाकपा के बैनर तले जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि शिव कुमार, मोहन प्रसाद को नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित किया गया है। आरोपियों पर बिना अनुमति जुलूस निकालने और कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप है।