• June 18, 2025 3:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजधानी पटना के तर्ज पर अब शहर में भी खुल गया आधुनिक सुविधाओं से लैस रेस्टोरेंट

ByReporter Pranay Raj

Oct 24, 2024

राज – 9334160742 

बिहारशरीफ शहर के बड़ी पहाड़ी स्थित बाइपास रोड पर गुरुवार को राजधानी पटना के तर्ज पर शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस रामेश्वर्स स्टीट्स स्नैक्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अमरदीप नारायण की मां रामदेई देवी ने किया। इस मौके पर संचालक डा. अमरदीप ने कहा कि शहरवासियों की सुविधाओं से लैस यह यह रेस्टोरेंट यहां पर बनाया गया है। इसमें तमाम प्रकार की वेजिटेरियन खाद्य पदार्थ मिलेगा। यहां पर आने वाले लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं मिलेगी। राजधारी के बाद संभवत. जिले में इस तरह का पहला रेस्टोरेंट होगा। यहां पर आने वाले तमाम ग्राहकों को काफी सुकुन मिलेगी। इस रेस्टोरेंट में वर्थडे व किसी तरह की पार्टी भी की जा सकेगी। संस्थान के प्रबंधक मोहन शर्मा ने बताया कि हल्दीराम का यह बिहार में 18वां आउटलेट है। कंपनी का कई देशों में आउटलेट संचालित हो रहा है। इस मौके पर वार्ड पार्षद पति रोहित कुमार, राजद नेता सुनील कुमार, मुन्ना सिद्धिकी, दिलीप यादव, राज मेहरा, ऋषि कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।