• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुखिया की .पहल पर 24 घंटे में पीड़ितों का मिला मुआवजा..

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2024

सूरज – 7903735887 

बिहारशरीफ प्रखंड के हरगावां पंचायत के कुछ गांवों में लगातार हो रही बारिश में ग्रामीणों का घर, दीवार गिर गया था। घटना की जानकारी होने पर मुखिया आशिया फातिमा और प्रतिनिधि सबीरुद्दीन सीओ को इसकी जानकारी देते हुए पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराने की अपील की थी। जिसके बाद प्रशासन ने मुआवजा उपलब्ध करा दिया। गरीब तबके के परिवार को ज्यादा नुकसान हुआ उसे 8000 की राशि और जिसका कम नुकसान हुआ उसे 4000 की सहायता राशि अंचलाधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया।

किन्हें कितना मिला मुआवजा

प्रभु बीघा की सबुजा देवी मीना देवी और विशुनपुर बेलदारी गांव के अभिमन्यु चौहान है,जिन्हें 8000 की सहायता राशि प्रदान की गई। इन सभी लोगों का कच्चा मकान बिल्कुल ध्वस्त हो चुका था। वही डंबरबीघा के अजबलाल यादव हरगावां गांव के जुबेर हसन रिजवी, सफीर अहमद, एमडी जावेद, वसीम अख्तर, मालों देवी कारू चौहान, विशुनपुर बेलदारी के मालों देवी कारू चौहान शामिल है जिन्हे चार-चार हजार का सहायता राशि प्रदान किया गया। इन सभी की कच्चे मकान की दीवार गिर गई थी और कुछ लोगों का गौशाला का नुकसान हुआ था। 24 घंटे के अंदर सहायता राशि मिलने से सभी पीड़ित परिवारों को राहत मिली।