• November 20, 2025 5:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला पदाधिकारी के शिकायत पर , कॉलेज सचिव गिरफ्तार …

ByReporter Pranay Raj

Sep 12, 2025

राज – 9334160742 

जिले की एक महिला पदाधिकारी के कक्ष में घुसकर बुजुर्ग ने उनका हाथ पकड़कर अमर्यादित व्यवहार किया। घटना के बाद प्रशासनिक महिला पदाधिकारी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद अस्थावां पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सोगरा कॉलेज बिहारशरीफ के सचिव एमबी शहाब हैं।
आरोपों में पदाधिकारी ने बताया है कि 11 सितंबर को वह अपने कार्यालय में काम कर रही थीं। उसी दौरान बुजुर्ग एमबी शहाब आएं। उन्होंने अपना परिचय सोगरा स्कूल के सचिव के रूप में दिया। बेटे के रिसेप्शन का वह न्यौता देने के बाद अमर्यादित व्यवहार करते हुए उनका हाथ पकड़ लिए। बुजुर्ग के व्यवहार से पदाधिकारी सहम गईं। इसके बाद पियून को बुलाकर बुजुर्ग को कक्ष से निकाला। अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।