• November 20, 2025 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छठ घाटों पर व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्ध्य, अब उदीयमान होने का इंतेजार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2023

छोटू – 7903735887 

नालंदा के सूर्य नगरी बड़गांव, औंगारी, बाबा मणिराम अखाड़ा, मोरा तालाब, कोसुक, सोहसराय समेत सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान कर अपने परिवार के निरोग और समृद्धि की कामना की। बड़गांव में व्रतियों ने कष्टी देते हुए घाट से मंदिर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना की।

सूर्यनगरी बड़गांव में देश विदेश के लोग आकर चार दिनों तक प्रवास कर छठ महापर्व को करते हैं। मान्यता है कि बड़गांव में भगवान श्री कृष्ण के पौत्र राजा शाम्य भगवान भास्कर की अराधना किए थे। इस कारण उन्हें कुष्ठरोग से मुक्ति मिली थी। शापित होने के कारण उन्हें कुष्ट रोग हो गया था। साधु संतो ने भगवान भास्कर के 12 अर्को की पूजा करने के लिए कहा था।

भ्रमण के दौरान उन्होनें बड़गांव छठ घाट तालाब में स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। तब उनका शरीर कंचन हो गया। तब से कार्तिक और चैत माह में होने वाले छठ महापर्व में लोगों की भीड़ यहां उमड़ती है।