• November 20, 2025 5:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जल्लाद कातिल: बुजुर्ग की आंखें निकालकर काटा प्राइवेट पार्ट, फिर कूचकर मार डाला…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2025

राज – 9334160742 

बेन थाना क्षेत्र के पचहतरपर गांव के पास मंगलवार की रात जल्लाद बदमाशों ने बुजुर्ग की निमर्मतापूक हत्या कर दी। आंखें निकालकर बुजुर्ग का प्राइवेट काट डाला गया। फिर वहां मिट्‌टी भरकर सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक लकैयापर गांव के निवासी 60 वर्षीय बालकिशुन पाल थे।

बुधवार की सुबह शव मिलने पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई। एफएसएल टीम साक्ष्यों को जांच के लिए ले गई।

मृतक का बड़ा दामाद चंदन कुमार पाल ने बताया कि ससुर मंगलवार की बकरे की दवा लाने के लिए बेन बाजार जाने निकले थे। जिसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। खोजबीन में उनका पता नहीं चला। अगली सुबह उनकी लाश मिली।

बदमाशों ने निमर्मतापूर्वक मारा। आंखें निकालकर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। फिर सिर कूचकर हत्या की गई। कटे प्राइवेट पार्ट के स्थान पर मिट्‌टी भर दिया गया था। बुजुर्ग की किसी से रंजिश नहीं थी। उन्हें पुत्र नहीं था। तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आंखें नहीं निकाली गई थी। सिर कूचने के दौरान आंखें क्षतिग्रस्त हुई। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।