• June 6, 2025 11:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भट्‌ठा पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे अधिकारी, जानें मामला…

Aug 31, 2021

बॉबी – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत सालेपुर गांव में मंगलवार को खनन विभाग के अधिकारी पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के साथ एमबीएस ईंट भट्‌ठा परपहुंच गए। अधिकारियों ने अवैध भट्‌ठा को सील करते हुए संचालक नूरसराय के बघार निवासी सतीश सिंह पर केस दर्ज कराया।

जिला सहायक खनन निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि संचालक अवैध तरीके से भट्‌ठा का संचालन कर रहा था। जिससे सरकारी राजस्व की हानि हो रही थी। साथ ही इलाके में प्रदूषण फैल रहा था। अगले आदेश तक भट्‌ठा पर मिट्‌टी खनन व ईंट निर्माण नहीं होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।