• February 25, 2026 5:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो थाना की पुलिस पर रोड़ेबाजी-फायरिंग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2021

सूरज – 7903735887 

सारे थाना अंतर्गत मुर्गियाचक गांव में रविवार की रात पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी-फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना देकर बुलाया गया। रोड़ेबाजी में सारे व अस्थावां थाना के पदाधिकारी समेत सात लोग जख्मी हो गए। जख्मी जमादार कुंदन कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, अस्थावां थाना के जैनूल आबदीन, योगेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने 150 व 22 नामजद को आरोपित कर केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मूर्ति विसजर्न के मौके पर गांव में मेला का आयोजन हुआ था। मेला में कुछ लोग नाच करा रहे थे। पुलिस नाच बंद कराने लगी। जिसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि पुलिस पर हमला के आरोप में 150 अज्ञात व 22 को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।