• June 6, 2025 11:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, जानें आरोप…..

Jun 30, 2022

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना की पुलिस ने शातिर बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विकास कुमार उर्फ रामू यादव को कोरई गांव स्थित उसके घर से पकड़ा गया है। उसपर अपहरण, हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में कई एफआईआर दर्ज है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वह घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। 13 और 15 जून को बिहार थाना क्षेत्र में उसपर दो बाइक व मोबाइल लूटने का आरोप है। पुलिस ने उसके घर से बाइक व मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि दीपनगर में सात समेत जिले के अलग-अलग थानों में उसपर एक दर्जन मामले दर्ज हैं। उसपर रुपये लेकर गोली मारने का भी आरोप है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।