• February 24, 2026 10:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – अपहृत स्कूली छात्राओं का सुराग नहीं, परिजन बेहाल ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2026

राज की रिपोर्ट – 

बिहार थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ला से तीन स्कूली छात्राएं लापता हो गई थीं। दो के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि, एक छात्रा के परिजन केस दर्ज नहीं कराएं। अपहृता की बरामदगी नहीं होने से बेहाल परिजन पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

एक अपहृता के पिता ने प्राथमिकी में बताया है कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं। 21 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली। जिसके बाद घर नहीं लौटी। इसी तरह दूसरी छात्रा भी स्कूल जाने घर से निकली थी।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि दो छात्रा के अपहरण का केस दर्ज किया गया है। एक छात्रा के परिजन आवेदन नहीं दिए हैं।संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द अपहृताओं को बरामद कर लिया जाएगा।