• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं, 20 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2024

राज – 9334160742 

हिलसा थाना अंतर्गत शिवनगर मोहल्ला में सक्रिय बदमाशों ने घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी रिटायर्ड नर्स परिवार समेत छठ पर्व में शामिल होने गांव गए थे। इधर बदमाशों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बदमाश नगदी-जेवर संग 20 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया।
पीड़ित गृहस्वामी अरविंद प्रसाद बताया कि उनकी पत्नी रिटायर्ड नर्स हैं। छठ में सभी परिवार गांव गए थे। किराएदार भी नहीं था। गुरुवार को किसी काम से लौटे तो चोरी का पता चला। मकान के दोनों फ्लोर के कमरों का ताला टूटा था। बदमाश 4 लाख नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान ले गया। जिसकी कीमत 20 लाख है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस घटना का जल्द खुलासा कर लेगी।