• November 20, 2025 5:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विवाहिता की मौत में दूसरे दिन भी केस नहीं, दुष्कर्म कर हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jan 20, 2024

राज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एक गांव के खंधा स्थित कुआं से विवाहता की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद परिजन दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे थे। इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण दूसरे दिन भी पुलिस केस दर्ज नहीं की।

मृतका के पिता ने बताया कि 8 महीने पहले बेटी की शादी हुई थी। मां की तबीयत खराब होने के बाद वो 8 दिन पहले मायके लौटी थी। 3 दिन पहले ही वह मवेशी को चारा देने शाम में दलान गई थी, लेकिन लौटी नहीं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को गांव को लोगों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी की लाश भुआल खंधा के पास कुएं में पड़ी है।

परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि महिला को मवेशी घर के पास खींचते हुए बदमाश अपने साथ ले गए हैं और उसके साथ गलत काम कर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। चेहरे पर चोट के निशान हैं जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है। साड़ी में भी दाग के निशान हैं।

महिला के पिता ने बताया कि उनका छोटा बेटा 3 महीने से लापता है। वह खेत पटवन के लिए खलिहान में गया हुआ था। तभी बदमाशों के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। बावजूद अब तक पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी।

पिता का कहना है कि पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है, उन्हीं लोगों के द्वारा पहले उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया और अब बेटी की हत्या की गई है। पड़ोसी से घर का पानी गिरने को लेकर विवाद चला आ रहा है। 25 साल पहले पड़ोस के ही घर के सदस्यों के द्वारा उन्हें और उनके पिता को गोली मारी गई थी। इतना ही नहीं उनका एक पैर भी काट दिया गया था।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि डॉक्टर की टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।