• November 20, 2025 7:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिपाही भर्ती परीक्षा में 1-2 नहीं, 42 गिरफ्तार, जानें किस तकनीक का लिया था सहारा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 16, 2022

राज – 7903735887 

 

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित उत्पाद विभाग के सिपाही भर्तीै परीक्षा में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 42 परीक्षार्थी नकल करते गिरफ्तार कर लिए गए। नकलचियों की गिरफ्तार तीन केंद्रों से हुई। सबसे अधिक 37 नकलची आरपीएस स्कूल कचहरी रोड के सेंटर से पकड़ा गया। इसके बाद स्कूल के बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। गिरफ्तार परीक्षार्थियों में एक महिला है।

कैसे धराया नकलची

सेंटर पर परीक्षार्थी खुद कुछ बुदबुदा रहा था। जिससे ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को संदेह हुअा। सर्च करने पर कान में ब्लूटूथ व शरीर में छिपा डिवाइस मिला। इसके बाद अधिकारियों का अमला पहुंच गया। सभी की तलाशी ली गई। एक सेंटर से कुल 37 नकलचियों को पकड़ा गया। इसके बाद अंदर सेंटरों में जांच तेज कर अन्य को पकड़ा गया।

सेंटर मैनेज की अटकल

बड़ी संख्या में नकलचियों के पकड़े जाने के बाद चर्चा है कि सेटर का बड़ा गिरोह परीक्षा में सक्रिय था। जिसने सेंटर मैनेज का खेल खेला था। हालांकि, पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। नकलची परीक्षार्थियों ने कान के अंदर ब्लूटूथ सेट किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि डॉक्टर के सहयोग से ऐसा हुआ। पकड़े गए कई परीक्षार्थियों का ब्लूटूथ डॉक्टर के सहयोग से निकाला गया। आरपीएस कचहरी के अलावा किसान कॉलेज से 2, आपीएस मकनपुर से 3 नकलची पकड़ा गया।

कई सफेदपोश होंगे बेनकाब

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि नकली परीक्षार्थी कान के अंदर डिवाइस छिपाए थे। इस कारण गेट पर चेकिंग के दौरान वह पकड़ में नहीं आएं। सेंटर पर तैनात अधिकारियों के सहयोग से सभी पकड़े गए। डिवाइस के सहारे नकल कराने में बड़े गिरोह की संलिप्ता से इंकार नहीं किया जा सकता। केस दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।