• February 25, 2026 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजद के पोस्टर पर नीतीश के मंत्री की चुस्की, कहा….

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) 

राजद द्वारा जारी किए गए अधिकारिक पोस्टर पर नीतीश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने चुस्की लेते हुए कहा कि- एक बार फिर तेजस्वी यादव द्वारा ज्ञान का आतंक फैलाने का काम किये  है। उनके पोस्टर में केटिंग लिखा गया है । ये केटिंग शब्द कहां से पढ़ लिए थे। ऑक्सफोर्ड-कैंब्रिज के डिक्शनरी में या चरवाहा विद्यालय के डिक्शनरी में।


उनके कुनबे द्वारा ज्ञान का आतंक फैलाया जा रहा है। बिहार की जनता आपके चेहरे का नकाब उतार चुकी है। इससे पहले हमने आपको मनोहर पोथी का ज्ञान दिया था। तो कुछ सुधार हुआ था। कम से कम राजनीतिक प्रतियोगिता में ज्ञान का आतंक मत फैलाएं। अगली बार से हम आपको रैपिडेक्स इंग्लिश कोर्स भिजवा देगें। जिसे पढ़कर कार्यकर्ताओ को शब्द कोष का ज्ञान दिया कीजिएगा।