• June 6, 2025 9:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कलश शोभायात्रा के साथ नौ कुंडीय महायज्ञ की हुई शुरुआत

Jun 21, 2024

राज – 7903735587 

नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 17 नंबर गायत्री शक्तिपीठ के निर्देशन में योग दिवस के मौके पर 21 जून से 24 जून 2024 तक आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को पटेल नगर-नईसराय में की गई। इसके पूर्व 300 महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। बैंड बाजे के साथ सिर पर कलश लिए महिलाएं शहर का भ्रमण कर यज्ञस्थल तक पहुंची।
पूजन का कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सारिका, श्रवण एवं अर्पणा ने संयुक्त रूप से करवाया। विशेष कलश का पूजन यज्ञ समिति के श्री अनिल , अशोक, विशेष चौधरी, सतीश, शंभू , अर्जुन ने संयुक्त रूप से किया। कलश शोभायात्रा का नेतृत्व सुभाष जी, पटेल जी ने संयुक्त रूप से किया।

संयोजक विशेष चौधरी ने कहा कि कल 22 जून को देव पुजन किया जाएगा, जिसमें वेदी पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, सप्त मातृकाएं पूजन, षोडश मातृकाएं पूजन, नवग्रह पूजन किया जाएगा। घरों में सुख शांति, समृद्धि के लिए पूजन में अवश्य भाग लें। जिले के सभी प्रखंडों से लोगो ने शोभायात्रा में भाग लिया। सुनीता, संगीता, सुधा, सुषमा, अरुण, उदय, रविन्द्र, उमेश, चंचल, संतोष, अमरेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।