राज – 9334160742
एसपी भारत सोनी ने विधि-व्यवस्था के मद्देनजर महकमा में फेरबदल सोमवार को किया है। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर को लाइन भेज दिया गया। वहीं, अभियोजन शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार को हरनौत थानाध्यक्ष बनाया गया है। हरनौत थानेदार की कुर्सी पर कई पदाधिकारियों की नजर थी। मुख्यमंत्री का गृह प्रखंड होने के कारण हरनौत महत्वपूर्ण थाना है। पूर्व थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया था।
इसी तरह गिरियक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र बिंद को सरमेरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चंडी के अपर थानाध्यक्ष दारोगा दीपक कुमार को गिरियक की कमान दी गई है।
नूरसराय के दारोगा राजेश ठाकुर को तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को यथाशीघ्र नवपदस्थापन के स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

