• February 25, 2026 11:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय में एक्सिस बैंक की नई शाखा की हुई शुरुआत …

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2024

रोहित – 7903735887

शहर के सोहसराय मोहल्ले में गुरुवार को एक्सिस बैंक की 5 हजार वीं शाखा खोली गयी। जल्द ही राजगीर व हरनौत में भी इसकी नई शाखाएं खोलने की योजना है। ग्रामीण स्तर तक बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए यह बैंक गांवों व छोटे बाजारों में भी तीन हजार नई शाखा खोलने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।

बैंक प्रबंधक सुमित कुमार सोनी ने कहा कि जिले में यह दूसरी शाखा है। लंबे समय से ग्राहक सोहसराय में इसकी शाखा खोलने की मांग कर रहे थे। यहां वरीय नागरिकों को सावधि जमा राशि पर आठ फीसद ब्याज के साथ खाता खुलवाने की व्यवस्था है। महिलाओं के लिए होम सर्विस के साथ, गोल्ड लोन, लॉकर, ऑनलाइन जमा, एटीएम समेत अन्य सुविधाएं ग्राहकों को दी जा रही हैं। क्लस्टर मैनेजर सुमित कुमार ने दीप जलाकर शाखा की शुरुआत की। कार्यक्रम में ऑपरेशन मैनेजर राज रॉय, सहायक प्रबंधक अमृता भारती, सुशांत कुमार, प्रीति कुमारी, मयंक कुमार, एएसएम नंदन कुमार, गौरी शंकर व अन्य मौजूद थे।