• February 24, 2026 10:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भतीजे ने चाचा की गोली मार की हत्या, चाची पर थी बुरी नजर…

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव में मंगलवार की रात भतीजे ने अपने सहयोगियों के साथ मिल चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर बदमाशों ने पति को मौत की नींद सुलाई। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंची। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो चुका था। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल लाई।

मृतक किशोर यादव के 42 वर्षीय पुत्र अनूज यादव उर्फ कैलू है। हत्या का आरोप चचेरे भाई युगल यादव के पुत्र प्रमोद यादव पर लगा है। मृतक की पत्नी बबिता देवी ने भतीजा समेत आधा दर्जन को आरोपित किया।

आरोपों में महिला ने बताया कि भतीजे की उन पर बुरी नजर थी। दोपहर में अकेली पाकर भतीजा छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह भागा। पति के लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति भतीजे के घर गए। जहां दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इसके बाद रात में भतीजा अपने सहयोगियों के साथ आकर पति के सीने में गोली मार उनकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि प्रमोद समेत आधा दर्जन को आरोपित कर केस दर्ज कराया गया है। छेड़खानी के विरोध पर घटना हुई। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।