• November 20, 2025 6:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में अकेली विवाहिता से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म…

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2021

आशीष – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में पड़ोसी बदमाश ने विवाहिता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। जिसमें पड़ोसी अभिषेक को आरोपित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आोरापित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपों में महिला ने बताया है कि वेन निवासी आरोपी मोहल्ले में किराया पर रहकर पढ़ाई करता है। पड़ोसी होने के कारण वह मेलजोल बढ़ा घर आने लगा। सोमवार की शाम वह घर में अकेली थी। उसी दौरान बदमाश आकर अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया। इसके बाद जान मारने की धमकी दे उनके साथ कुकृत्य किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।