• February 25, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एटीएम से रुपया निकासी में लापरवाही पड़ी महंगी, लगा 30 हजार का चूना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887

एटीएम सेंटर से रुपया निकासी में लापरवाही नागरिकों को महंगी साबित हो रही है। सेंटर के समीप पूर्व से मौजूद बदमाश झांसा दे भोलेभाले लोगों का कार्ड बदल उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा घटना लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर आईसीआई बैंक के एटीएम सेंटर पर हुई।

पीड़ित नवादा जिला के कौआकोल निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह शहर में किराया पर रहते हैं। एटीएम सेंटर पर वह रुपया निकासी के लिए गए। जहां पूर्व से मौजूद एक युवक ने मशीन ऑपरेट में सहयोग का झांसा दे, कार्ड बदल लिया। रुपया नहीं निकलने पर वह लौट आएं। इसके बाद उनके मोबाइल पर तीस हजार निकासी का मैसेज आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।