• June 6, 2025 11:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नीरज को नगर थानाध्यक्ष की कमान, कई थानाध्यक्ष इधर से उधार

Feb 2, 2023

राज – 7903735887 

एसपी अशोक मिश्रा ने विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर, कई इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया। नगर थाना थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव को चंडी अंचल के इंस्पेक्टर की जिम्मेवारी दी गई है। पुलिस केंद्र में इंस्पेटर नीरज कुमार को बिहार थाना की कमान सौंपी गई है।
पुलिस केंद्र के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को हिलसा अंचल में तैनात किया गया है। सूर्य मणिराम को नूरसराय से गिरियक अंचल भेज दिया गया। इसी तरह जितेंद्र कुमार-2 गिरियक से इसलामपुर अंचल की जिम्मेेवारी दी गई। इसलामपुर से विजय कुमा मिश्रा को नूरसराय अचंल, सुरेश प्रसाद को एसपी कार्यालय व कन्हैया सिंह को पुलिस लाइन की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

इसी तरह दीपनगर के दारोगा अभिषेक प्रताप सिंह को सारे, राजगीर के जितेंंद्र कुमार-1 को गिरियक थानाध्यक्ष, हिलसा के दारोगा कुणाल चंद्र सिंह को थानाध्यक्ष नुरसराय, सोहसराय के रंजीत कुमार को अस्थावां थानाध्यक्ष, एलटीएफ परबलपुर प्रभारी स्वराज कुमार को थानाध्यक्ष थरथरी, थानाध्यक्ष बेन जययकिशन कुमार को वेना थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष सिलाव पवन कुमार को बेन थानाध्यक्ष, गिरियक थानाध्यक्ष संजीव को खुदागंज थानाध्यक्ष, चेरो ओपी प्रभारी उमाशंकर मिश्रा को चिकसौरा थानाध्यक्ष, थरथरी के राकेश को थानाध्यक्ष सिलाव, पीर बिगहा ओपी थानाध्यक्ष अनूज कुमार सिंह को चेरो ओपी अध्यक्ष, खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन को पीर बिगहा ओपी का प्रभारी, बेना थानाध्यक्ष मुकेश मुकेश कुमार श्रीवास्तव को एएलटीएफ परबलपुर, अस्थावां थानाध्यक्ष सोएब अख्तर को कनीय अवर निरीक्षक हिलसा, सारे थानाध्यक्ष नदीम अख्तर को कनीय अवर निरीक्षक दीपनगर, चिकसौरा थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश को कनीय अवर निरीक्षण राजगीर, थानाध्यक्ष नूरसराय विरेंद्र चौधरी को कनीय अवर निरीक्षक के पद पर हिलसा थाना में तैनात किया गया है।