• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एनडीए प्रवक्ताओं ने कहा – 2025 में बिहार में फिर बनेगी हमारी सरकार …..

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2025

राज – 9334160742 

बिहारशरीफ के सोगरा हाईस्कूल मैदान में 16 फरवरी को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बुधवार को बिहारशरीफ अतिथि गृह में प्रदेश प्रवक्ताओं द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जदयू के मनीष यादव, भाजपा की उषा विद्यार्थी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के फजल इमाम मल्लिक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मनीष सिंह और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के पिंटू रजक समेत अन्य मौजूद रहे।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का एक ही उद्देश्य और मंत्र है ‘2025 से 30, फिर से नीतीश’। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि जब नीतीश कुमार ने बिहार की कमान संभाली थी, तब राज्य का बजट मात्र 23,000 करोड़ था। अब बढ़कर 2,79,000 करोड़ हो चुका है। आगामी बजट में इसे तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। नीतीश कुमार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पर्यटन और कृषि सहित हर क्षेत्र में कार्य किया है।

एनडीए प्रवक्ताओं ने कहा कि अब तक जिन-जिन जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुए हैं, वह सफल रहा है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचा है। वे किसी एक दल के बजाय एनडीए के सशक्त सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आत्मविश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 से अधिक सीटें जीतकर बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मो अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र मुकुट, रालोमो के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, भवानी सिंह, धनंजय कुमार देव, संजय पासवान, धीरेन्द्र रंजन, सौरभ, सचिन कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, विनय कुमार, रीना राज, देवेन्द्र पासवान, अरूण पटेल, देवन मुखिया, रविराज, नीरज यादव, राकेश पटेल, डॉ. आशुतोष, प्रज्ञा भारती, सुबोध पंडित, आशीष चंद्रवंशी, आनंद देव, आर्यन, संजीत यादव आदि मौजूद थे।