• November 20, 2025 6:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवादा के बुजुर्ग की सड़क पर चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jan 22, 2022

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के पास एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां-मुसहरी गांव निवासी स्व. विशो मांझी के 60 वर्षीय पुत्र जानकी मांझी के रूप में की गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि बुजुर्ग बिहारशरीफ से बेतिया जा रहे थे। उसी दौरान अचानक देवीसराय में उनकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।