• November 20, 2025 5:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर में तैयार होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर परचम लहराने वाले खिलाड़ी…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2024

राज – 9334160742 

बिहार में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार राजगीर में 750 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक खेल अकादमी का निर्माण करा रही है, जो जल्द ही देश के शीर्ष खेल केंद्रों में शुमार होगा।

यह अकादमी सिर्फ एक खेल केंद्र नहीं, बल्कि एक विश्वस्तरीय खेल परिसर होगा। यहां एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल और कई अन्य खेल सुविधाएं होंगी। अकादमी में खिलाड़ियों को आवासीय और गैर-आवासीय दोनों तरह की सुविधाएं मिलेगी।

खेल विश्वविद्यालय होगा शुरू

राज्य सरकार ने बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की भी स्वीकृति दी है। यह विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान और खेल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा। राज्य खेल अकादमी का उद्घाटन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस अवसर पर राज्य के 9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और भारतीय महिला हॉकी टीम एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी।