• November 20, 2025 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नालंदा रीढ़ एवं हड्‌डी सेंटर क्लिनिक ने ठंड में गरीबों को दिया कंबल…

ByReporter Pranay Raj

Jan 12, 2025

राज – 9334160742 

बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी  मामू भगिना पहाड़ के पास एनएच किनारे स्थित नालंदा रीढ़ एवं हड्‌डी सेंेटर क्लिनिक ने नए साल में सामाजिक सरोकार कार्य की शुरूआंत कंबल वितरण से किया। क्लिनिक संचालक डॉ. अमरदीप नारायण और उनकी धर्मपत्नी डॉ. रश्मि कुमारी सिलाव के कटारी गांव पहुंचे। जहां दंपती ने कंबल का वितरण किया। ठंड में सिकुड़ते गरीबों के शरीर कंबल पड़ा तो उनके चेहरे खिल गए।

चिकित्सक बताया कि उनके संस्थान द्वारा नए साल में कंबल वितरण से सामाजिक कार्य की शुरूआत की जा रही है। कटारी उनका पैतृक गांव है। जहां से उन्होंने वितरण की शुरूआत की। इसके उपरांत अन्य गांवों में कंबल का वितरण गरीबों के बीच किया जाएगा।
इस मौके पर ऋषि राज कुमार, अजय कुमार, गिरीश प्रसाद समेत अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।