• June 6, 2025 9:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वैश्विक महामारी से लड़ाई में नालंदा सांसद का बड़ा फैसला, दी बड़ी राशि…..

Mar 22, 2020

राज की रिपोर्ट- 7079013889

वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना संक्रमण से लड़ाई में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। श्री कुमार ने सांसद मत की शेष बची राशि करीब 5 करोड़ नालंदा डीएम को महामारी से लड़ने के लिए दिया है। उक्त राशि से सेनेटाइजर, मास्क व दवा का छिड़काव जिले में किया जाएगा। निश्चय ही नालंदा सांसद की पहले दूसरे सांसदों को राह दिखाने वाला है।
सांसद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने सांसद मद की राशि से नालंदा संसदीय क्षेत्र की जनता के हित के लिए कारगर एवं उचित इस्तेमाल किए जाने का अनुरोध किया है। सांसद ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर इस महामारी को हराना है। हमारे नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी इस महामारी को समाप्त करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे है। इसलिए हम सभी क्षेत्रवासियों को कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देना है और इस कोरोना महामारी को समाप्त करने की दिशा में प्रयास जारी रखना है। इसमें दलगत भावना, धर्म एवं जातपात से उपर उठकर मानवता के सहयोग हेतु सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करें और अपने साथ अपनों का ख्याल रखें।