• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भीषण गर्मी नालंदा ब्लड ग्रुप ने बनाया प्याऊ, थानाध्यक्ष किए शुभारंभ

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2023

राज- 7903735887 

झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान 40 से 45 डिग्री तक जा पहुंचा है। सड़क पर चलने वाले लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में राहगीरों की सुविधा के लिए नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यों के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर निशुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
ब्लड ग्रुप के सचिव गिलानी अहमद और अंशु रंजन ने बताया कि राहगीरों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चौक-चौराहों पर प्याऊ से लोगों को राहत मिलेगी। प्याऊ का शुभारंभ  लहेरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार द्वारा किया गया।