• June 6, 2025 10:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठिठुरते बदन पर नालंदा ब्लड ग्रुप और रेडक्रॉस ने रखा कंबल…

Jan 19, 2021

आशीष – 7903735887 

जनसेवा के लिए चर्चित नालंदा ब्लड ग्रुप और रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा हांड़ कंपा देने वाली ठंड में ठिठुरते गरीबों के शरीर पर कंबल रख उन्हें राहत का अहसास कराया। नालंदा ब्लड ग्रुप मरीजों के लिए ब्लड का बंदोबस्त भी करती है। संस्थान ने कमरूद्दीनगंज स्थित बाल गृह के बच्चों के बीच भी कंबल का वितरण किया। हालांकि, बाल गृह में बच्चों को ठंड से बचाने का पर्याप्त बंदोबस्त पूर्व से था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद मौजूद थे।


इस मौके पर संचालक सैय्यद कामरान अशरफी, शमशी फिरदौस, सबा शेख, आमिर सोहैल, मोहम्मद नियाज़, मोहम्मद शहान अमन इंजेमामुल हक, मोजाम्मिल अरशद, इन्तेखाव आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे।