• November 20, 2025 5:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला के सिर कटी धड़ की गुत्थी सुलझी, अपनों ने उतारा मौत के घाट…

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2024

रोहित – 9334160742 

गोखुलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बसनियावां गांव के खंधा से एक महिला का धड़ बरामद किया था। कपड़े व धड़ पर बने पहचान चिह्न से उनकी पहचान पकड़िया बिगहा निवासी 70 वर्षीया भगवतिया देवी हैं। मृतका के भतीजे व उसकी पत्नी को नामजद आरोपी बनाते हुए मृतका के भांजा ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भांजा ने धड़ की पहचान कुछ चिह्न और कपड़े से की।
थानाध्यक्ष शिवम कुमार सुमन ने बताया कि मृतका विधवा थीं। मृतका को संतान नहीं था। धन के लालच में भतीजा संजय यादव, उसके भाई व दोनों बहुओं ने गर्दन काटकर वृद्धा की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को खंधा में ठिकाना लगा दिया था। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव बरामद की। शव की पहचान भगवतिया देवी के रूप में की गई। आरोपियों ने महिला के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मृतका का सिर बरामद नहीं हो सका है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।