• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू नेता हत्या के रहस्य से उठा पर्दा: जाने क्यों गिराई लाश…

ByReporter Pranay Raj

Dec 7, 2024

राज – 9334160742 

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई कर बेन थाना पुलिस ने जदयू नेता सह छोटी आंट पंचायत के मुखिया हत्याकांड के कारणों का खुलासा कर लिया। छेड़खानी की पंचायती करने पर नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग बाल सुधार गृह और उसका चचेरा भाई आशीष राज उर्फ सुधीर गोप न्यायिक हिरासत में है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक के आदेश पर पुलिस नाबलिग से पूछताछ की। इसके बाद उसके चचेरे भाई को रिमांड पर लिया गया। तब घटना के कारणों का पता चला।

नाबालिग ने खुलासा किया कि किशोरी से छेड़खानी के बाद मुखिया ने पंचायत लगाई थी। पंचायत में उसे शारीरिक दंड मिला। इसी कारण उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। चचेरे भाई ने हत्या के लिए कट्‌टा दिया था। जिससे वह 14 नवंबर को बेन थाना क्षेत्र में छोटी आंट पंचायत के मुखिया कारू तांती की गोली मारकर हत्या हत्या किया।

राजगीर डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो गया। पुलिस दबिश से घबराकर दोनों ने बारी-बारी से सरेंडर किया था।