• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवविवाहिता की गला घोंट हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Apr 9, 2023

सूरज- 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत बढ़नपुरा गांव के तरीपर खंधा से पुलिस रविवार को नवविवाहिता की लाश बरामद की। मृतका यारपुर गांव निवासी संतोष यादव की 22 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतका के पिता जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के मुनीचक गांव निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि पिछले साल उन्होंने बेटी की शादी की थी। ससुराली परिवार दहेज में मोटी रकम की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार को ग्रामीणों से सूचना मिली की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तब परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।