• June 6, 2025 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्याकांड की मास्टरमाइंड ANM गिरफ्तार, जाने कैसे सुलझी ब्लाइंड केस की गुत्थी….

May 17, 2024

राज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार हत्याकांड की मास्टरमाइंड एएनएम रिंकू देवी को पश्चिम चंपारण के चौतरवा थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। महिला वहां के स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। सरकारी नौकरी के लिए दिए 8 लाख रुपया नहीं देने पर मास्टरमाइंड महिला ने 2.5 लाख में हत्या की सुपारी थी। एक दिन पहले पुलिस ने एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कांड की मांस्टरमाइंड पकड़ी गईं।

गिरफ्तार मास्टरमाइंड महिला हिलसा के कांधुपीपर निवासी रामउदेश प्रसाद की पत्नी रिंकू देवी है। एकंगरसराय निवासी अरुण कुमार मध्य विद्यालय रसलपुर में प्रभारी प्रधानायापक के पद पर कार्यरत थे। 5 अक्टूबर की सुबह वह स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी की मौत इलाज के दौरान पटना के निजी क्लिनिक में हो गई थी।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि केस ब्लाइंड था। सैकड़ों संदिग्धों का मोबाइल नम्बर व बैंक खाता खंगालने के बाद रिंकी देवी की संलिप्ता घटना में उजागर हुई। महिला ने अपने खाते से 60 हजार रुपया सुपारी किलर को ट्रांसफर किया था। जिससे वह पुलिस रडार में आई।

महिला ने अपने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी लगाने के लिए शिक्षक को 8 लाख रुपया दिया था। नौकरी नहीं लगने पर वह रुपया मांग रही थी। रुपया नहीं लौटाने पर महिला ने अपने भतीजा सूरज से प्रभारी प्रधानाध्यापक को रास्ते से हटाने की बात कही। तब सूरज 2.5 लाख में हत्या की सुपारी अमित, कौशिक नगर निवासी बैजू कुमार, बिहारी कुमारी को दिया। महिला ने 60 हजार रुपया एडवांस दिया था। फिर हत्या के बाद तय रकम सुपारी किलरों को दे दी गई। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।