राज – 9334160742
पावापुरी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार की रात गर्भवती की मौत हो गई। ससुराली परिवार बीमारी से मौत तो मायके के परिजन घटना को दहेज हत्या बता रहे हैं। हालांकि, परिजनों ने थाना में केस का आवेदन नहीं दिया है। मृतका दीपक कुमार की पत्नी पूनम कुमारी हैं। पूनम की शादी चार माह पहले हुई थीं। मृतका गर्भवती बताई जा रही है।
पावापुरी के अमदाहा निवासी पिता अरुण कुमार ने बताया कि चार माह पहले बेटी की शादी हुई थी। पति व अन्य ससुराली परिवार दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। गर्भवती होने के बाद उसकी बेहरमी से पिटाई की गई। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पेट भर खाना भी नहीं दिया जा रहा था। उचित इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। वहीं, ससुराली परिवार की मौत हो विवाहिता बीमार चल रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

