• November 20, 2025 7:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मौत के बाद सौतले पुत्रों पर हत्या आरोप, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2023

राज- 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के इमादपुर संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मृतका स्व. प्रणव कुमार शर्मा की 54 वर्षीया पत्नी पार्वती कुमारी शर्मा हैं। दामाद व सगा पुत्र संपत्ति विवाद में सौतेले भाइयों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहा है।

परिवार ने बताया कि महिला का सौतेले पुत्र सोनू, सन्नी और लड्‌डू से संपत्ति बंटवारा का विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में लंबित है। इसी खुन्नस में रात में खाने में जहर मिलाकर महिला को खिला दिया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, सौतला मौत का कारण बीमारी बता रहा है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।